June 11, 2025
हनुमान रूपी मीडिया को जामवंत बनकर शक्ति का अहसास करायेंगे : सुरेश शर्मा
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिनी बैठक बीकानेर राजस्थान में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन जार की बीकानेर इकाई द्वारा किया गया था। बैठक में केन्द्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद अर्जुनराम मेघवाल का संदेश सुनाया गया जबकि स्थानीय विधायक सर्व श्री विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित सहित स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल हुए। दो दर्जन पुराने पत्रकारों का उनके योगदान पर उन्हें सम्मानीत किया गया। एनयूजे - आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस समय लगता है मीडिया को अपनी शक्ति का अहसास नहीं है वह हनुमान की भांति अपने बल और विवेक को भूल गया है। हमारा संगठन जामवंत बनकर समूचे देश में अलख जगायेगा और मीडिया को उसकी शक्ति की याद दिलायेगा।